OPPO अपना एक और नया दमदार स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G को मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 का पॉवरफुल चिपसेट, 7000 mAh की दमदार बैटरी,6.57 inches का AMOLED डिस्प्ले, 50 MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 8GB रैम और 12GB रैम के साथ आता है।
जिससे यूजर्स इसमें हैवी गेमिंग और मल्टी टास्किंग कर सकते हैं। साथ ही इसमें Android v15 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल जाता है। तो आईए जानते हैं। इसके सारे फीचर्स।
Design & Display
Oppo A6 Pro 5G में आपको 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाता है। जो 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। जिससे स्क्रोलिंग करने में काफी स्मूद लगता है। और इस फोन में आपको 1080×2372 px का रिजॉल्यूशन और 1400 nits का पीक ब्राइटनेस मिल जाता है। साथ ही इसमें आपको punch-hole display मिल जाएगा। वहीं अगर हम इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें आपको प्लास्टिक की बॉडी मिल जाती है।
यह फोन IP68, IP66, IP69 रेटिंग के साथ आता है। जो इस फोन को 1.5 मीटर पानी की गहराई में 30 मिनट तक सुरक्षित रख सकता है। साथ ही यह फोन Dust proof, Shock proof के साथआता है। जो इस फोन को टूटने – फूटने और धूल से सुरक्षित रखता है।
Performance & Software
Oppo A6 Pro 5G में आपको MediaTek Dimensity 7300 का पावरफुल चिपसेट देखने को मिल जाता है। जो इस फोन के परफॉर्मेंस को नेक्स्ट लेवल तक ले जाता है। और इस फोन में आपको 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम +512GB स्टोरेज देखने को मिल जाता है।
जिससे आप हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और अपने फोटो और वीडियो को स्टोर कर सकते हैं। और इसके साथ इसमें Android v15 का ऑपरेटिंग सिस्टम और ColorOS का Custom UI मिल जाता है।
Camera Setup
Oppo A6 Pro 5G में आपको 50 MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा देखने को मिल जाएगा। जिसमें आप 10x तक जूमिंग कर सकते हैं। और इसके साथ इसमें आपको 2MP का मोनो कैमरा देखने को मिल जाएगा। इसमें भी आप 10x तक जूमिंग कर सकते हैं। और इसके साथ फ्लैश लाइट मिल जाती है।
वहीं अगर हम इसके फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 16 MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा मिल जाता है। साथी ही इसमें स्क्रीन फ्लैश लाइट मिल जाती है जिससे आप नाइट में भी क्लियर फोटो क्लिक कर सकते हैं। और इसके साथ इसमें आप 4K वीडियो भी रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।