Samsung अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 5G को 17 जनवरी 2024 में लॉन्च किया था। जिसमें आपको Samsung Exynos 2400 का पावरफुल चिपसेट, 8 GB RAM, 6.2 इंच का डायनेमिक AMOLED 2x डिस्प्ले, 120 Hz का Refresh Rate, 50 MP Wide Angle Primary, 4000 mAh और Gorilla Glass Protection जैसे काफी सारे फीचर्स इस स्मार्टफोन में मिल जाते हैं।
जो इस स्मार्टफोन को और ज्यादा प्रीमियम लुक देता है। तो अगर आप कोई ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो पावरफुल के साथ-साथ प्रीमियम लोक डिजाइन के साथ आता हो। तो यह स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। तो आईए जानते हैं इसके सारे फीचर्स।
Design & Build
samsung galaxy s24 5g स्मार्टफोन को एल्युमिनियम फ्रेम और Gorilla Glass Victus 2 के साथ डिजाइन किया गया है। जो इस स्मार्टफोन को और भी ज्यादा प्रीमियम और मजबूत बनाता है। और यह स्मार्टफोन IP68 के साथ आता है। जो इस स्मार्टफोन को पानी के 1.5 मीटर की गहराई में 30 मिनट तक इस फोन को सुरक्षित रखता है।
यह फोन Dust proof के साथ आता है। जो इस फोन को धूल से सुरक्षित रखता है। वहीं अगर हम इस फोन के कलर की बात करें तो इसमें आपको Cobalt Violet, Amber Yellow, Onyx Black, Marble Gray, Jade Green और Sapphire Blue कलर मिल जाते हैं।
Display
samsung galaxy s24 5g में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। जो 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। जिससे यूजर्स को स्क्रोलिंग करने में काफी स्मूद लगता है। और इसमें आपको 2600 nits का पीक ब्राइटनेस और 416 ppi पिक्सल डेंसिटी मिल जाता है।
वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन की बात करें तो इसमें Corning Gorilla Glass, Glass Victus 2 मिल जाता जो इस फोन को और ज्यादा मजबूत बनाता है। और इसके साथ punch-hole डिस्प्ले मिलता है। जो इस फोन को प्रीमियम लुक देता है।
Performance & Hardware
Samsung Galaxy S24 5G स्मार्टफोन में आपको Samsung Exynos 2400 का पावरफुल चिपसेट देखने को मिल जाता है। इसमें आपको 8GB/12GB रैम मिल जाता है। जिसमे आप हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। और इसमें 128GB से लेकर 512GB तक स्टोरेज देखने को मिल जाएगा। जिसमें आप अपने फोटो और वीडियो को स्टोर कर सकते हैं।
Camera System
samsung galaxy s24 5g में आपको तीन कमरे देखने को मिल जाते हैं। जिसमें आपको 50MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल जाएगा। साथ ही इसमें आपको 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिल जाता है। जिसमें आप 30X का डिजिटल जूमिंग और 3X का ऑप्टिकल जूमिंग कर पाएंगे।
इसमें आपको LED फ्लैश लाइट देखने को मिल जाती है। साथ ही इसमें आप क्लियर फोटो और 8k वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर पाएंगे। वहीं अगर हम फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 12MP का वाइड एंगल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। जिसमें आप हाई क्वालिटी की फोटो और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
Battery & Charging
samsung galaxy s24 5g स्मार्टफोन में 4000 mAh की जबरदस्त बैटरी देखने को मिल जाती है। जिसको आप एक बार चार्ज करने पर आसानी से पूरे दिन चला सकते हैं। और इसमें आपको 25W का फास्ट चार्जिंग देखने को मिल जाता है। जिससे आप अपने फोन को कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज कर सकते हैं।
Software & Features
samsung galaxy s24 5g में आपको Android v14 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल जाता है। साथ ही इसमें 7 साल का OS Updates मिल जाएगा। जिससे आपको नए – नए फीचर्स मिलते रहते हैं। और इसमें 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिल जाता है। जिसमें यूजर्स के फोन हैक होने से सुरक्षित रहते हैं। और यह स्मार्टफोन Samsung One UI के साथ आता है।
Price & Availability
अगर हम samsung galaxy s24 5g के कीमत की बात करें तो इसमें आपको तीन तरह की कीमत देखने को मिल जाती हैं। जिसमें 8 GB + 128 GB की कीमत ₹46,999 रुपए, 8 GB + 256 GB की कीमत ₹52,850 रुपए और 8 GB + 512 GB की कीमत ₹64,999 रुपए Amazon पर देखने को मिल जाएगा।
डिस्क्लेमर: इस पोस्ट में दी गई सभी जानकारियां ऑनलाइन और रिपोर्ट से ली गई है। आने वाले समय में इसके फीचर्स और कीमत में बदलाव हो सकता है। कृपया इस फोन को खरीदने से पहले आप इनके ऑफिशल वेबसाइट या फिर अपने नजदीकी शॉप पर जाकर चेक जरूर करें।