realme ने अपना P सिरीज़ का नया स्मार्टफोन realme p4 pro 5g को भारत में लांच कर दिया है। जिसमे आपको Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 का पावरफुल चिपसेट, 144 Hz Refresh Rate, 50 MP Wide Angle Primary Camera और 7000 mAh का पावरफुल बैटरी देखने को मिल जाएगा। तो आईए जानते हैं। इसके फीचर्स और कीमत के बारे में।

realme p4 pro 5g design
इस स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो इस फोन का फ्रेम ग्लास फाइबर के साथ बनाया गया है। इसका बैक पैनल प्लास्टिक से बना हुआ है। वहीं अगर हम इसके फ्रंट डिज़ाइन की बात करें तो इसमें Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। और यह फोन 189 g के साथ आता है। और इसके अलावा IP66 का रेटिंग मिल जाता है। जो इस फोन को धूल और छोटे – छोटे पानी के बूंदों से सुरक्षित रखता है।
realme p4 pro 5g Display
इस स्मार्टफोन में आपको 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। जिससे स्क्रोलिंग और गेमिंग खेलने में काफी स्मूद लगता है। इसके साथ इसमें HDR10+ का सपोर्ट और 6500 nits का पीक ब्राइटनेस देखने को मिल जाता है। इसके साथ इसमें 1280×2800 px का रिजॉल्यूशन और punch-hole डिस्प्ले मिल जाएगा।
realme p4 pro 5g performance
इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 का पावरफुल चिपसेट देखने को मिल जाएगा। इसके साथ 4 nm का फेब्रिकेशन और Adreno 722 का ग्राफिक्स मिल जाता है। वहीं अगर हम इसके रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB 8GB RAM, 256GB 8GB RAM, 256GB 12GB RAM, 512GB 12GB RAM मिल जाता है।
इस फोन में Android v15 का पावरफुल ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिल जाता है। इसके साथ 3 Years का OS अपडेट मिलता है। जिससे नए -नए फीचर्स मिलते रहते हैं। इसके अलावा 4 Years का सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं। जो आपके फोन को हैक होने से सुरक्षित रखते हैं। साथ ही Realme UI भी मिल जाता है।
realme p4 pro 5g camera
इस स्मार्टफोन में 50 MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा मिल जाता है। जिसमे आपको डिजिटल जूमिंग और ऑटोफोकस का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा मिल जाता है। जिसमें आप 4k वीडियो रिकॉर्डिंग और क्लियर फोटो क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा Slow Motion, Video HDR, Bokeh portrait video जैसे काफी सारे फीचर्स देखने को मिल जाता है।
realme p4 pro 5g Battery & Charging
इस स्मार्टफोन में आपको 7000 mAh की पावरफुल Li-Polymer बैटरी देखने को मिल जाती है। जिसे आप एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आसानी से चला सकते हैं। साथ ही इसमें आपको 80W Ultra Charging मिल जाएगी। जो आपके फोन को 25 मिनट में 50% तक चार्जिंग करने की क्षमता रखता है।
realme p4 pro 5g Launch date in india & price
इस स्मार्टफोन को भारत 20 August 2025 को लॉन्च किया गया है। लेकिन इस स्मार्टफोन को भारत में ऑनलाइन और सेल्स शॉप पर बिक्री के लिए 27 अगस्त 2025 को शुरू किया गया। वहीं अगर हम इसके कीमत की बात करें तो इसमें आपको तीन वेरिएंट देखने को मिल जाएंगे।
| 8 GB + 128 GB | ₹23,999 | Amazon |
| 8 GB + 128 GB | ₹26,999 | Amazon |
| 12 GB + 256 GB | ₹23,999 | Flipkart |
Conclusion
Realme ने अपने इस स्मार्टफोन को दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया है। जिसमे दमदार बैटरी, प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल कैमरा जैसे काफी सारे फीचर्स दिए हैं। अगर आप कोई ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं। जिसमें जबरदस्त फीचर्स मिले। तो यह स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
Vivo X300 Pro: primium Design और Powerful Performance वाला Flagship 5G Smartphone
डिस्क्लेमर: इस पोस्ट में दी गई सभी जानकारियां ऑनलाइन और रिपोर्ट्स द्वारा ली गई है। आने वाले समय में इस फोन के फीचर्स और कीमत में बदलाव हो सकता है। कृपया इस फोन को खरीदने से पहले आप अपने नजदीकी सेल्स शॉप या फिर इनके ऑफिशल वेबसाइट पर एक बार जरूर चेक करें।